चुनाव जीतेंगे,विधायक बनेंगे, सीएम कौन बनेगा तय नहींः रमन सिं... - CG Sandesh

चुनाव जीतेंगे,विधायक बनेंगे, सीएम कौन बनेगा तय नहींः रमन सिंह

रायपुर। पूर्व सीएम ने कहा कि वह इस बार का चुनाव जीतेंगे और विधायक बनेंगे यह पूरी तरह तय है। लेकिन मुख्यमंत्री कौन बनेगा यह तय नहीं है। उन्होने कहा कि न ही पार्टी और न ही संगठन के बीच CM के नाम को लेकर कोई समस्या है। फिलहाल तो मुख्यमंत्री भूपेश अब वापसी की तैयारी करें।


छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव सीट से भाजपा के उम्मीदवार डॉ रमन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। यह बयान मीडिया के उस सवाल को लेकर आया है जिसमें उनसे पूछा गया है कि क्या सत्ता में वापसी पर वह फिर से मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी में नजर आएंगे? इस सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने बड़े सधे अंदाज में जवाब दिया है।

अभी भूपेश को हटाने का सवाल है। दरअसल डॉ रमन सिंह प्रत्याशी होने के साथ ही भाजपा के चुनाव प्रचार के कैम्पेनर भी है। वह अपनी सीट के साथ ही हर दिन प्रदेश के अलग-अलग विधानसभाओं का दौरा कर रहे है। वे भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते हुए मौजूदा राज्य सरकार की नीतियों को लेकर हमले भी कर रहे है। राजनांदगांव में डॉ रमन सिंह के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से गिरीश देवांगन मैदान में है।

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें