CG विधानसभा चुनाव : पार्टियों में मची भगदड़, कोई नीर्दलीय तो... - CG Sandesh

CG विधानसभा चुनाव : पार्टियों में मची भगदड़, कोई नीर्दलीय तो कोई दल बदल कर चुनाव लड़ने को है तैयार

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में इन दिनों चुनावी भगदड़ मची हुई है। टिकट की लालच में या फिर कुछ और नेताओं का दलबदल अभियान लगातार जारी है। खबरें आ रही थी कि कांग्रेस से नाराज नेताओं को भाजपा साध रही है। मगर अब खबरें आ रही है कि कांग्रेस और भाजपा से नेता रूठकर या तो निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर रहे हैं या फिर जोगी कांग्रेस के साथ चुनावी पारी खेलने की तैयारी में हैं।

भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की अंतिम लिस्ट जारी होते ही नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला अब भी जारी है। कांग्रेस के विधायक किस्मतलाल नंद ने जहां जोगी कांग्रेस का दामन थाम लिया है। तो वहीं जोगी कांग्रेस के विधायक प्रमोद शर्मा ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। किस्मतलाल नंद को जोगी कांग्रेस ने सरायपाली से प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है।


वहीं प्रमोद शर्मा इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। प्रमोद शर्मा ने पिछली बार जोगी कांग्रेस के टिकट पर बलौदाबाजार से चुनाव जीता था, लेकिन कांग्रेस यहां पहले ही अपने प्रत्याशी उतार चुकी है। बता दें कि पार्टी ने कांग्रेस से यहां शैलेश नितिन त्रिवेदी को प्रत्याशी बनाया है। कुछ यही हाल धमतरी जिले में दिखाई दे रहे हैं। पार्टी के पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा ने पार्टी से बगावत कर ली है।

गुरुमुख सिंह होरा धमतरी से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। ऐसी जानकारी मिल रही है कि गुरुमुख सिंह होरा निर्दलीय अपना नामांकन भरेंगे। अंतागढ़ विधानसभा से अनूप नाग पहले ही बागी बनकर चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। वहीं चिरमिरी विधायक डॉ विनय जायसवाल ने भी नामांकन फार्म खरीद लिया है। प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में इस तरह हलचल मची हुई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें