राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया गया अग्नि दुर्घट... - CG Sandesh

राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया गया अग्नि दुर्घटना से बचाव का प्रशिक्षण

कार्यालय एवं घरों में आकस्मिक अग्नि दुर्घटना होने पर रोकथाम एवं बचाव के लिए आज राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में बताया गया कि आग कितने प्रकार की होती है। किस प्रकार की आग से बचाव के लिए कौनसा अग्निशमन यंत्रो का प्रयोग किया जाता है। बिजली से लगने वाली आग से कैसे बचंे, कार्यालय में आग लगने की दशा में कैसे बचाव करें और इसकी रोकथाम के उपाय बताए गये। 

वाहनों में किस प्रकार अग्निशमन यंत्र रखा जाए यह बताया गया। घर में एल.पी.जी. गैस सिलेंडर, कढाई में तेल से आग लगने की दशा में बाल्टी, कम्बल से आग बुझाने के तरीके प्रदर्शन के माध्यम से बताएं गये। खुद पर एवं अन्य व्यक्ति पर लगे आग को कैसे बुझाएं इसका भी प्रशिक्षण दिया गया।

राजभवन परिसर में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिला सेनानी दुर्ग नागेंद्र सिंह, फायर स्टेशन टिकरापारा रायपुर के सहायक उपनिरिक्षक दीपक कौशिक, अनिल साहू, रोशन सिंह, फायर मैन जितेंद्र भट्ट, विजय चौरागढ़े और हरीश पाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें