कांग्रेस से भिलाई नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र अरोरा ने... - CG Sandesh

कांग्रेस से भिलाई नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र अरोरा ने भी दिया इस्तीफा

भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को लगातार एक के बाद एक झटका मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को खत लिखकर पूर्व सभापति राजेंद्र अरोरा ने भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस को झटका दिया है। वे वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड से 3 बार पार्षद चुनाव जीते और सभापति के तौर पर भी एक कार्यकाल पूरा किया।

 


खत में उन्होंने बताया है कि अत्यंत व्यथित मन से साफ कर रहे हैं कि 40 साल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की रीति नीति में चलकर जन सेवा किया। पिछले 5 साल में जो कुछ भी कांग्रेस के जिम्मेदार लोगों ने किया है, वह अत्यंत पीड़ादाई है। ऐसे हालात में कांग्रेस में बने रहना अपने आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने के बराबर है।

उन्होंने बताया कि 1983-84 को नेहरु सांस्कृतिक सदन सेक्टर-1 में कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस में शामिल हुए। तत्कालीन महामंत्री राजीव गांधी की उपस्थिति में मध्यप्रदेश के तत्कालिन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने सर्वोत्तम कार्यकर्ता के रूप में सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस में अब वरिष्ठों को सम्मान नहीं मिल रहा है। जिन्होने अपनी मेहनत और निष्ठा से कांग्रेस पार्टी को सीचा और संवारा है, लेकिन उन्हे मात्र चुनाव के समय ही याद किया जाता है। उन्होंने कुछ पदाधिकारियों का नाम भी लिखा है, जिन्होंने सीनियर लीडरों को ठेस पहुंचाया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें