9 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी BSP सुप्रीमो मायावती  - CG Sandesh

9 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी BSP सुप्रीमो मायावती

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को बिगुल बज चुका है। इस बीच हर एक राजनीतिक दल चुनावी प्रचार में जुटी हुई है.। लगातार राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का चुनावी प्रचार भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में हो रहा है। इस बीच 9 नवंबर को बीएसपी सुप्रीमो मायावती छत्तीसगढ़ चुनावी प्रचार के लिए आ रही है.बीएसपी सुप्रीमो मायावती जांजगीर चांपा में दूसरे चरण के चुनावी प्रचार के लिए आ रही हैं. मायावती सक्ती जिला के जैजैपुर विधानसभा में आम सभा को सम्बोधित करेंगी।

 


दरअसल, गुरुवार को जांजगीर चाम्पा जिला के तीन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बीएसपी के प्रदेश प्रभारी नर्मदा अहिरवार भी प्रत्याशियों के साथ नामांकन दाखिल प्रक्रिया में शामिल हुए. पामगढ, अकलतरा और जांजगीर चाम्पा जिले के बीएसपी प्रत्याशियों ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान नर्मदा अहिरवार ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि, इस बार बीएसपी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक साथ चुनावी मैदान में उतरी है. जल्द ही बच्चे हुए सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी.बीएसपी कभी घोषणा पत्र जारी नहीं करती. संविधान पर भरोसा करते हुए उसका पालन करने की सोच रखती है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें