भिलाई इस्पात संयंत्र में ब्लास्ट फर्नेस-6 की गैलरी गिरने से ... - CG Sandesh

भिलाई इस्पात संयंत्र में ब्लास्ट फर्नेस-6 की गैलरी गिरने से मचा हड़कंप

भिलाई : भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-6 का गैलरी गुरुवार की सुबह 6 बजे ढह गया। अचानक गैलरी गिर जाने से मौके पर हड़कंप मच गया। समय शिफ्ट तब्दीली का था, इस वजह से कोई बड़ी इंज्यूरी नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही विभाग के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 

 

जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन लंबे समय से हॉट मेटल के उत्पादन को लेकर जूझ रहा है। उत्पादन पटरी पर लौट ही रहा था कि फिर से नई दिक्कत सामने आ गई है। ब्लास्ट फर्नेस-6 की गैलरी भरभरा कर टूट कर गिर गई है, जिससे उत्पादन पर भी असर पड़ना तय है। इसके पहले बीएसपी तकनीकि दिक्कतों से जूझ रहा था, जिसे धीर-धीरे कर दूर किया गया है। संयंत्र का प्रतिदिन 8 हजार से उत्पादन बढ़कर 12 हजार टन तक पहुंचा है। यहां तक पहुंचने में बीएसपी को करीब दो माह बाद इस आकड़े पर कदम रखा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें