ED की कार्रवाई पर सीएम भूपेश बघेल का तंज...“भाजपा बौखला गई ह... - CG Sandesh

ED की कार्रवाई पर सीएम भूपेश बघेल का तंज...“भाजपा बौखला गई है, कांग्रेस को डिस्टर्ब करना चाहते हैं”

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्थान में ईडी की कार्रवाई पर भाजपा पर निशाना साधा है। सीएम बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है। राजस्थान में बुरी तरीके से हारने वाले हैं, बीजेपी कांग्रेस को डिस्टर्ब करना चाहती है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि शिष्टाचार का पालन बीजेपी को करना चाहिए। सोनिया गांधी भी प्रधानमंत्री की बहू हैं उनके बारे में क्या-क्या बोला है। भारतीय जनता पार्टी वाले किन-किन शब्दों का प्रयोग करते हैं।

 


भूपेश बघेल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जैसे बनी, बोनस देने पर मोदी ने प्रतिबंध लगाया था. रमन सिंह ने बोनस नहीं दिया, मैं देना चाहता हूं चिट्ठी भी लिखा हूं, केंद्र सरकार अनुमति देगी तो दो साल का बोनस भी किसानों को देंगे।

बीजेपी के विकास का रॉकेट वाले वीडियो पर सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि 15 लाख रुपये सबके खाते में पहुंच गए, सबके अच्छे दिन भी आ गए। 2 करोड़ लोगों को नौकरियां भी मिल गई। घोषणा तो कोई भी कर सकता है। घोषणा और गारंटी पर भरोसा किस पर है? 5 साल हम लोगों ने काम किया है। कांग्रेस पर भरोसा है। बीजेपी पर भरोसा नहीं है।

मुख्यमंत्री ने ईडी आईटी की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्रियों के बयान को लेकर कहा कि सीबीआई जांच करने के लिए हाई कोर्ट गए हैं। चिटफंड घोटाले की जांच क्यों नहीं होना चाहिए? पनामा पेपर और नान घोटाले की जांच क्यों नहीं होना चाहिए? छत्तीसगढ़ सरकार ने महादेव ऐप के लिए लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। केंद्र सरकार पकड़ क्यों नहीं रही है। क्या सांठ-गांठ है उनके साथ? महादेव ऐप को बंद नहीं कर रहे हैं. फैक्ट्री मालिक के साथ क्या समझौता हुआ है यह तो बताएं?



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें