चुनाव ड्यूटी के ट्रेनिंग से पहले मौत...फांसी पर लटकी मिली यु... - CG Sandesh

चुनाव ड्यूटी के ट्रेनिंग से पहले मौत...फांसी पर लटकी मिली युवक की लाश...जांच में जुटी पुलिस

 रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र में एक युवक की पेड़ पर फंदे से लटकती लाश मिली है। मृतक के शरीर के कपड़े भी फटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि युवक की आज चुनाव के लिए ट्रेनिंग भी थी। इसके पहले ही उसकी लाश मिली है। पंडरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।


जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान वेद प्रकाश चंद्रवंशी खरोरा निवासी के रुप में हुई है। शुक्रवार सुबह 8 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि पंडरी के आईएफसी गोदाम के पास एक लाश पेड़ पर लटकी हुई है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। लाश को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेज दिया गया।

युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जिससे ये बात साफ हो पाएगी कि युवक ने सुसाइड किया है या उसकी हत्या कर लटका दिया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें