कांग्रेस का साथ छोड़ गोरेलाल बर्मन ने किया JCCJ में प्रवेश, ... - CG Sandesh

कांग्रेस का साथ छोड़ गोरेलाल बर्मन ने किया JCCJ में प्रवेश, पार्टी ने पामगढ़ से बनाया प्रत्याशी

रायपुर। पामगढ़ से कांग्रेस नेता गोरेलाल बर्मन ने जोगी कांग्रेस का दामन थाम लिया है। शुक्रवार को पार्टी ने पामगढ़ से उन्हें अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है।

2018 विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने गोरेलाल बर्मन को चुनाव में उतारा था। उस दौरान वे 3 हजार वोटों से हार गए थे। इस बार भी गोरेलाल बर्मन पामगढ़ से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन टिकट नहीं दिए जाने के बाद उन्होंने आज जोगी कांग्रेस में प्रवेश कर लिया है।


हाईकमान के पास गिड़गिड़ता रहा, लेकिन उन्होंने मुझे टिकट नहीं दी

गोरेलाल बर्मन ने बताया कि पामगढ़ के इतिहास में अब तक 5000 से कम वोटों से हारने वाले प्रत्याशियों की टिकट नहीं काटी गई है। लेकिन मेरी टिकट काट दी गई। मैं हाईकमान के पास गिड़गिड़ता रहा, लेकिन उन्होंने मुझे टिकट नहीं दी। इसलिए अब मैं JCCJ के साथ जुड़ गया हूं और चुनाव जीतकर आऊंगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें