छत्तीसगढ़ की जनता के लिए मैं एटीएम हूं  : CM भूपेश - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ की जनता के लिए मैं एटीएम हूं : CM भूपेश

कांग्रेस का आंकड़ा 75 पार होने वाला है

रायगढ़। कांग्रेस पर यह आरोप लगाते हैं कि छत्तीसगढ़ को एटीएम बना दिया गया है। अगर मुझे एटीएम कह रहे हैं तो हां मैं एटीएम हूं छत्तीसगढ़ की जनता के लिए। मैं हर 15 दिन में हर महीने बटन दबाता हूं और गरीब परिवारों किसान मजदूर बेरोजगारों के खातों में पैसा जाता है।


छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की वोटिंग का समय काफी नजदीक आता जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस बीजेपी दोनों की दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी भी जारी है। इस बीच सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है।

सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा के बड़े से बड़े नेता आ जाएं क्या फर्क पड़ता है। भाजपा के सारे के सारे कार्यकर्ता सारे नेता निराश हैं। वे जान चुके हैं कि पिछले बार तो हम 68 सीट जीते थे इस बार आंकड़ा 75 पार होने वाला है।

भाजपा प्रत्याशी op चौधरी को लेकर कहा कि कांग्रेस नहीं डरी बल्कि op चौधरी डर गए हैं। खरसिया से डर कर भाग कर रायगढ़ आए हैं। रायगढ़ के लोगों को पता नहीं उन्होंने क्या समझ रखा है लेकिन यहां उनका कहर नहीं बरपने वाला। अगले चुनाव के लिए वह फिर से नई सीट खोजने वाला है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें