अंबिकापुर से कांग्रेस प्रत्याशी टीएस सिंहदेव ने आज दोबारा ना... - CG Sandesh

अंबिकापुर से कांग्रेस प्रत्याशी टीएस सिंहदेव ने आज दोबारा नामांकन किया दाखिल

अंबिकापुर। डिप्टी सीएम और अंबिकापुर से कांग्रेस प्रत्याशी टीएस सिंहदेव ने आज दोबारा नामांकन दाखिल किया। उससे पहले के पलों को सिहदेव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर किया। आज नामांकन पत्र दर्ज करने से पूर्व क्षेत्र के सभी मुख्य धार्मिक संस्थानों में जाकर सभी देवी देवताओं से प्रार्थना की।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने टीएस सिंहदेव के पांव छूकर आशीर्वाद लिया । टीएस ने कहा कि राजेश अग्रवाल को बहुत समझाया लेकिन नहीं माने।


सबसे पहले माँ महामाया मंदिर अंबिकापुर से होते हुए समलाया मंदिर, नूरानी मस्जिद, नाज़मिआ मस्जिद, गुरुद्वारा गुरू सिंह सभा, गौरी मंदिर, ताकिया शरीफ़ दरगाह, जगन्नाथ मंदिर, जैन मंदिर एवं महा गिरजा नवपारा चर्च में शीश नवाया। ईश्वर का आशीर्वाद व जनता का साथ सदैव हमारे साथ रहा है, जिसके कारण हमें अंबिकापुर की सेवा करने का अवसर मिल रहा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें