छत्तीसगढ़ व्यापम की भर्ती परीक्षा 29 अक्टूबर को, एडमिट कार्ड ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ व्यापम की भर्ती परीक्षा 29 अक्टूबर को, एडमिट कार्ड करें डाउनलोड

31 जिला मुख्यालयों में दो पालियों में होगी परीक्षा

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा 29 अक्टूबर रविवार को आयोजित विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षाएं राज्य के 31 जिला मुख्यालयों में दो पालियों में आयोजित होंगी। परीक्षार्थी व्यापम की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे।

परीक्षा नियंत्रक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीएएस 23 भर्ती परीक्षा जिसका आयोजन 15 अक्टूबर को किया जाना था, उसे स्थगित करने के पश्चात अब यह परीक्षा 29 अक्टूबर 2023 रविवार को छत्तीसगढ़ राज्य के 31 जिला मुख्यालयों में दो पालियों में आयोजित होगी।

प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से 12.15 बजे तक सहायक प्रबंधक (फिल्ड ऑफिसर)/कार्यालय सहायक/सामान्य सहायक/समिति प्रबंधक (नवीन संवर्ग) की भर्ती परीक्षा ली जाएगी, जबकि दोपहर 2 बजे से अपरान्ह 4.15 बजे तक कनिष्ठ प्रबंधक (2)/कनिष्ठ प्रबंधन संवर्ग (ट्रेजरी विशेषज्ञ/मुख्य लेखापाल/उप प्रबंधक/सहायक प्रबंधक की भर्ती परीक्षा ली जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें