वाहनों की तलाशी में रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी...36.... - CG Sandesh

वाहनों की तलाशी में रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी...36.81 लाख के सोने के बिस्किट और जेवरात बरामद

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के आजाद चौक थानांतर्गत बढ़ईपारा स्थित आरा मिल के पास वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने 589 ग्राम के सोने के आभूषण और बिस्किट जब्त किया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी गई है। वाहनों में अवैध रूप से शराब परिवहन, चुनाव से संबंधित अन्य सामग्री सहित संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है।

 


जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा आजाद चौक पुलिस की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक्टिवा वाहन पर सवार एक व्यक्ति कार्टून में कुछ सामान लेकर गुजर रहा था। टीम ने रोककर कार्टून की जांच की तो सोने के बिस्किट और आभूषण मिले।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम 35 वर्षीय वरुण गोयल निवासी गली नं. 2 महेश कालोनी, गुढ़ियारी बताया। वह वैध दस्तावेज भी नहीं दिखा पाया। वरुण की रामसागर पारा में मेडिकल की दुकान है। पुलिस ने इसकी कीमत करीब 36,81,250 रुपए आंकी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें