मुख्यमंत्री आगमन के पूर्व गिरफ्तार किये गए सैंकड़ो कांग्रेसी ... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री आगमन के पूर्व गिरफ्तार किये गए सैंकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता, पूर्व विधायक देवेन्द्र बहादुर भी शामिल.

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बसना आगमन से पहले ही पुलिस ने सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया और उन्हें बसना के कन्या उत्तचर माध्यमिक शाला में बंद कर दिया. बंद के बाद कार्यकर्ता लगातार रमन सरकार के विरोध में नारे लगाते आ रहे थे. पुलिस मुख्यमंत्री आगमन से पहले लगातार ऐसे लोगों को ढूंढ रही थी जो कार्यक्रम में उनका विरोध करते या काला झन्डा दिखाते.

जहाँ विकास की खोखली यात्रा कहकर कांग्रसी भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ मुख्यमंत्री का विरोध कर उन्हें काला झंडा दिखाने वाले थे, गिरफ्तारी में बसना के पूर्व विधायक देवेन्द्र बहादुर के साथ पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तौकीर दानी सहित कई वार्ड के पार्षद शामिल है. तो वही दूसरी तरफ पिछली बार मुख्यमंत्री आगमन पर उन्हें काला झंडा दिखाए हिन्दू युवा वाहिनी के भी कुछ लोगों को गिरफ्तार कर दिया.  


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें