CM भूपेश ने की ईवीएम से नोटा विकल्प हटाने की मांग - CG Sandesh

CM भूपेश ने की ईवीएम से नोटा विकल्प हटाने की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने आज कहा कि ईवीएम में नोटा( नन अदर दैन एबव-इनमें से कोई नहीं) के विकल्प पर चुनाव आयोग को पुनर्विचार करना चाहिए । माना एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में सीएम ने कहा कि वो इसलिए कह रहे हैं कि कई बार नोटा को अधिक मत मिल जाते हैं।

 


इससे चुनाव परिणाम पर असर पड़ता है। इसलिए नोटा या विकल्प नहीं होना चाहिए। उधर दो दिन पहले एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी पुन ईवीएम पर संदेह जताया है। 2008,और 2013,18 के चुनाव मेम कांग्रेस ने ईवीएम पर ही संदेह जताते हुए मतपत्र से चुनाव कराने की मांग करती रही है।

इतना ही नहीं पिछले चुनाव में रायपुर पश्चिम, बेमेतरा और अन्य विस क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने मतदान के बाद गणना की तिथि तक स्ट्रांग रूम के बाहर शामियाना लगाकर दिन रात निगरानी भी की थी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें