नायब तहसीलदार के भ्रस्टाचार की मुख़्यमंत्री से शिकायत - CG Sandesh

नायब तहसीलदार के भ्रस्टाचार की मुख़्यमंत्री से शिकायत

आज अधिवक्ता गण एवम नायब तहसीलदार से पीड़ित सभी पक्षों ने संयुक्त रूप से मुंख्यमंत्री जी से भेंट कर उन्हें बसना नायब तहसीलदार द्वारा किये गए भ्रष्टाचार के लिए शिकायत पत्र सौंपा. पूर्वलिखित समाचार में जैसा कि छत्तीसगढ़ संदेश ने तहसीलदार द्वारा किये जा रहे भ्र्ष्टाचार के विषय मे समाचार प्रकाशित किया था, और लिखा था कि अधिवक्ता एवम पीड़ित पक्षो द्वारा मुख्यमंत्री से भेंट के लिए समय मांगा गया है, लेकिन मिलना मुश्किल है,  हमारे समाचार का असर हुआ और एसडीम सराईपाली ने सहयोगात्मक व्यवहार करते हुए, पास उपलब्ध कराए, जिसके कारण पीड़ित पक्षों एवम अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार के.के.चंद्राकर द्वारा किये गए भ्र्ष्टाचार एवम भरष्टाचारण से सम्बंधित शिकायत पत्र जिसमे अधिवक्ताओं, जन प्रतिनिधियों और पीड़ित जान सामान्य के हस्ताक्षर हैं,  उसे  मुख़्यमंत्री महोदय को सौंपा और उन्हें मंच से अनिवार्य रूप से कार्यवाही का आश्वाशन दिया गया.  

शिकायत पत्र की एक प्रति विधायक मोहदया को भी दी गयी है, और उन्होंने कड़ी से कड़ी कार्यवाही की बात कही है.




अन्य सम्बंधित खबरें