रायगढ़ से मधु किन्नर ने ठोकी ताल, भाजपा के ओपी चौधरी और कांग... - CG Sandesh

रायगढ़ से मधु किन्नर ने ठोकी ताल, भाजपा के ओपी चौधरी और कांग्रेस के प्रकाश नायक से होगा मुकाबला

रायपुर। रायगढ़ विधानसभा सीट पर इस बार रोचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है। सीट से भाजपा ने ओपी चौधरी तो कांग्रेस ने प्रकाश नायक को मौका दिया है। वहीं अब इसी सीट पर मधु किन्नर ने भी ताल ठोक दी है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पांचवीं लिस्ट थर्ड जेंडर की पूर्व महापौर मधु किन्नर को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि मधु बाई देश में पहली किन्नर महापौर बनी थी।


जानें कौन हैं मधु किन्नर

मधु बाई किन्नर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की मेयर रह चुकी हैं। उन्होंने दिग्गज पार्टियों के प्रत्याशी को 9 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। निर्दलीय प्रत्याशी मधु किन्नर ने रायगढ़ में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी को हराकर मेयर बनी थीं। उनका जन्म रायगढ़ में ही हुआ था। मधु बाई को पहले नरेश चौहान के नाम से जाना जाता था।

मधु किन्नर ने आठवीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की है। किशोरावस्था में उन्होंने स्कूल छोड़ दिया था। मधु गरीबी में पली-बढ़ीं, मधु किन्नर के परिवार ने उन्हें लैंगिक व्यवस्था के तौर-तरीके न मानने की वजह से घर से बाहर निकाल दिया था जिस वजह से वह किन्नर समुदाय के लोगों के साथ जाकर रहने लगीं।

बता दें कि राज्य में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। वोटिंग होने के बाद 3 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी 2024 तक है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें