बसना : बाइक से गिरकर घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम तोषगांव के बाजार चौके पास एक व्यक्ति बाइक से गिर गया, घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई थी.
मर्ग जांच में पाया गया कि 13 सितम्बर को ग्राम जोगीपाली निवासी दुलार सिंह ओगरे पिता दयाराम ओगरे उम्र 33 साल अपने स्वंय के टीव्हीएस मोटरसायकल को चलाते हुये ग्राम तोषगांव आ रहा था. तभी तोषगांव बाजार चौके पास स्वयं गिर गया. उसे घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल तोषगांव, सरायपाली एवं रिफर करने पर रायपुर मेकाहारा ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने दुलार सिंह ओगरे को मृत घोषित कर दिया.
जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मृतक दुलार सिंह ओगरे के विरूध्द अपराध धारा 304 (A) भादवि के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें