कांग्रेस 75 का आंकड़ा करेगी पारःअभिजीत
सूखे पत्ते की तरह बिखरा हुआ है विपक्ष
रायपुर। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता अंशुल अभिजीत ने प्रेसवार्ता ली। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सूखे पत्ते की तरह बिखरा हुआ है, ना कोई नीति है और ना कोई सवाल है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 75 का आंकड़ा पार करेगी। जन सेवा में हमारी सरकार समर्पित थी और रहेगी। जो हमने वादे किए वह पूरे किए। आगे भी करेंगे।
अंशुल अभिजीत ने आगे कहा कि हम जातिगत जनगणना कराएंगे, इससे सामाजिक गति आएगी। सरकारी संपत्ति का वितरण कैसे हो ये जातिगत जनगणना से जानकारी मिलेगी। कांग्रेस सामाजिक न्याय को हमेशा प्राथमिकता देती रही है, ये हमारी नीति है। हमने प्रदेश में क्वांटिफिएबल डाटा आयोग बनाया और आरक्षण का एक विधेयक तैयार किया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें