“हमारे पास देश के सबसे अच्छे शूटर्स…”, उद्योगपति मुकेश अंबान... - CG Sandesh

“हमारे पास देश के सबसे अच्छे शूटर्स…”, उद्योगपति मुकेश अंबानी को फोन पर मिली धमकी

मुंबई : देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है और उनसे 20 करोड़ रुपये की मांग की गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. गांव देवी थाने में धारा 387 506(2 ) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. मुकेश अंबानी के सुरक्षा प्रभारी ने ये एफआईआर दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि मुकेश अंबानी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी भरा ईमेल शादाब खान के नाम से आया है. एफआईआर के मुताबिक धमकी 27 अक्टूबर को ईमेल के जरिए मिली.

 

 
 

धमकी भरे ईमेल में लिखा है-  “IF you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in india” (अगर तुमने हमें 20 करोड़ रुपये नहीं दिए, तो हम तुम्हें जान से मार देंगे, हमारे पास भारत के सबसे अच्छे निशानेबाज हैं)

पुलिस ने कहा कि धमकी 27 अक्टूबर को शादाब खान नाम के व्यक्ति ने भेजी थी. पुलिस ने मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जान से मारने की धमकी की जानकारी उनके संज्ञान में आने के बाद शिकायत दर्ज की.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें