कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय निरुपम कहा – प्रचंड जीत... - CG Sandesh

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय निरुपम कहा – प्रचंड जीत दर्ज करेगी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस

जगदलपुर !  कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय निरुपम ने आज कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रचंड मतों से जीत दर्ज करेगी। निरुपम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार भी प्रदेश की भूपेश सरकार 75 सीटों मेंं जीत दर्ज करेगी, उनके पांच साल के कार्यकाल को जनता ने देखा है। भूपेश सरकार ने हर तबके के लिए काम किया है। नक्सलवाद भाजपा शासन में काफी बड़ा हुआ था, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई और नक्सलवाद पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को सरकार के पुनर्वास नीति से जोड़कर दो हजार ग्रामीणो की रिहाई भी करवाई है। फर्जी एनकाउंटर पर रोक लगाकर जांच टीम भी बैठाया है।



उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार ने आदिवासियों को आत्मनिर्भर बनाने का काम भी किया है। छतीसगढ़ में रोजगार के लिए बेहतर काम किया गया है। उन्होंने कहा कि यहां किसी प्रकार की एंटी इनकम्बेंसी नही है। सवाल जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री ईडी पुरूष बन कर प्रदेश सरकार को डराने की कोशिश कर रहे है उनके इशारे में ईडी, सीबीआई छत्तीसगढ़ में आई। कांग्रेस के नेताओं को केवल परेशान करने के अलावा उन्होंने कोई काम नही किया है। जनता सब जान चुकी है भाजपा के झांसे में कभी नही आएगी उन्हें फिर से दोबारा विपक्ष में बैठने को मजबूर कर देगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें