कांग्रेस ने पूर्व आईएएस एवं भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी और उन... - CG Sandesh

कांग्रेस ने पूर्व आईएएस एवं भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी और उनकी पत्नी की चुनाव आयोग से की शिकायत

रायपुर ! छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने रायगढ़ सीट के भाजपा प्रत्याशी ओ.पी चौधरी और उनकी पत्नी की शिकायत चुनाव आयोग से करते हुए आरोप लगाया हैं कि रेलवे की अधिकारी उऩकी पत्नी खुलकर प्रचार कर रही है।

 कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की गई शिकायत में मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को संबोधित निर्वाचन आयोग के 23 जनवरी 98 के पत्र का हवाला दिया हैं जिसके अनुसार जिन अधिकारियों के पति-पत्नी राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय है,उन अधिकारियों की यात्राओं/अवकाश पर प्रतिबंध हैं। शिकायत में कहा गया हैं कि ओपी चौधरी की पत्नी अदिति चौधरी रेलवे बिलासपुर क्षेत्र में नियमित कर्मचारी है,इसके बाद भी अपने शासकीय कार्य क्षेत्र को छोड़कर रायगढ़ आकर अपने पति का प्रचार कर रही है जो कि आदर्श आचार संहिता एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम का घोर उल्लघंन है।



कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी ओ.पी.चौधरी और उनकी पत्नी अदिति चौधरी के विरूद्ध आदर्श आचार संहिता एवं निर्वाचन आयोग के आदेशों का खुला उल्लंघन किये जाने को लेकर समुचित कार्यवाही कर उक्त कार्यवाही से अवगत कराने का आयोग से अनुरोध किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें