Mission 2023: राजनांदगांव और कवर्धा में राहुल और मुख्यमंत्री... - CG Sandesh

Mission 2023: राजनांदगांव और कवर्धा में राहुल और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की चुनावी सभा आज

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दिग्गज नेताओं का लगातार प्रदेश दौरा हो रहा है। रविवार को राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव और कबीरधाम के दौरे पर रहेंगे। दोपहर 12:20 बजे रायपुर से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:00 बजे राजनांदगांव में आयोजित आमसभा में शामिल होंगे। दोपहर 2:50 बजे सीएम बघेल कबीरधाम पहुंचेंगे और कबीरधाम में आमसभा में शामिल होंगे।



 बता दें कि पहले चरण के प्रचार को लेकर वे 2 जगह जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनांदगांव के स्टेट हाई स्कूल मैदान में में दोपहर 1 बजे और कवर्धा में करीब 3 बजे वे कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। प्रदेश में 7 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होनी है। बता दें कि राजनांदगांव सीट से कांग्रेस ने गिरीश देवांगन को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा जिले में 4 विधानसभा सीट हैं जहां पहले चरएा में मतदान होना है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें