मतदाताओं को अब मोबाइल पर भी मिलेगी चुनाव से संबंधित सभी जानक... - CG Sandesh

मतदाताओं को अब मोबाइल पर भी मिलेगी चुनाव से संबंधित सभी जानकारियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। चुनाव की तैयारियों के बीच लोगों में काफी उत्साह का माहौल है। खास कर नए युवा मतदाता काफी खुश नजर आ रहे हैं क्योंकि वे पहली बार मतदान करेंगे और मतदान की प्रक्रिया को भी देख और समझ सकेंगे। इस बार चुनाव संबंधी सभी तरह की जानकारी सोशल मीडिया पर उपलब्ध कराई जाएगी। दो चरणों में हो रहे मतदान के लिए मतदाताओं के लिए उनका कौन सा केन्द्र है, उनका नाम किस भाग संख्या अथवा क्रमांक पर है। ऐसी प्राथमिक जानकारी सहित कई अन्य जानकारियाँ अब मोबाइल फोन पर ही देखी जा सकती हैं।

 


सुगम मतदान की दिशा में भारत निर्वाचन आयोग की वोटर हेल्पलाइन एप्प एक उपयोगी एप्लीकेशन है जो आम मतदाताओं को उपयोगी जानकारी त्वरित गति से उपलब्ध कराने में कारगर साबित हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में सतत प्रयास किया जाता है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करने से कोई भी मतदाता वंचित न रहे। आयोग द्वारा वोटर हेल्पलाइन एप की शुरूआत इसी उद्देश्य से की गई है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि यह एक बहुउपयोगी एप है। यह एंड्रॉयड (Android) एवं आईओएस (iOS) दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। इसमें मतदाता अपना मतदाता परिचय पत्र (एपिक) नम्बर डालकर बहुत ही आसानी से अपनी विधानसभा, पोलिंग बूथ एवं मतदाता सूची में सरल क्रमांक पता कर सकते हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें