सिर पर गमछा बांधे अब खेतों में धान काटते नजर आए राहुल गांधी
रायपुर। राहुल गांधी आज नवा रायपुर के पास कठिया गांव में किसानों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों के साथ मिलकर धान की कटाई की। साथ ही किसानों से चर्चा भी की।
राहुल गांधी ने कहा कि किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल। उन्होंने छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के 5 सबसे बेहतरीन काम गिनाए। जिन्होंने किसानों को भारत में सबसे खुशहाल बनाया है। राहुल गांधी का कहना है कि ये छत्तीसगढ़ का एसा मॉडल है जिसे पूरे भारत में दोहराएंगे।बता दें इस दौरान उनके साथ सीएम भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी खेतों में नजर आए।
- धान पर MSP 2,640 रुपये प्रति क्विंटल
- 26 लाख किसानों को 23,000 करोड़ रुपये की इनपुट सब्सिडी
- 19 लाख किसानों का 10,000 करोड़ रुपये का कर्जा माफ
- बिजली का बिल आधा
- 5 लाख कृषि मजदूरों को 7,000 रुपये प्रति वर्ष
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें