शासकीय भूमि एवं देव स्थल भूमि को अवैध रूप से पैसे लेकर बेचने... - CG Sandesh

शासकीय भूमि एवं देव स्थल भूमि को अवैध रूप से पैसे लेकर बेचने का आरोप.

कल मुख़्यमंत्री जी की बसना की सभा मे ग्राम पंचायत बसना के अंतर्गत आने वाले ग्राम रोहेना के जन प्रतिनिधियों एवम ग्रामीणों ने मुख़्यमंत्री को नायब तहसीलदार बसना के विरुद्ध शिकायत पत्र सौंपा , जिसके अनुसार गांव की शाशकीय आबादी भूमि खसरा न. 557 के ग्राम रोहेना के वार्ड 5 में पेयजल आपूर्ति के लिए पंचायत प्रस्ताव पारित संरक्षित किया गया था, जिसे गांव के ही एक आदमी द्वारा अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया जा रहा था.

जिसके विरुद्ध ग्रामीणों तथा जन प्रतिनिधियों ने नायब तहसीलदार के. के. चंद्राकर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत दर्ज कराई थी. नायब तहसीलदार चंद्राकर द्वारा आरोपी व्यक्ति से भारी राशि घूंस स्वरूप लेकर अतिक्रमण कर रहे व्यक्ति को भूमि को आबंटित कर दिया गया ऐसा ग्रामीणों का आरोप है , मंच से ग्रामीणों को उचित कार्यवाही का आश्वाशन दिया गया है । आवेदन की प्रति कमिश्नर रायपुर संभाग और कलेक्टर महासमुंद को भी भेजी गई है ।



अन्य सम्बंधित खबरें