विशेष वाहन चेकिंग के दौरान बस से सात क्विंटल चांदी के गहनों ... - CG Sandesh

विशेष वाहन चेकिंग के दौरान बस से सात क्विंटल चांदी के गहनों समेत चार सौ साड़ियां जप्त

 मुरैना ! मध्यप्रदेश में विधान सभा चुनाव 2023 के मद्देनजर आचार संहिता के चलते विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक बस से सात क्विंटल चांदी के गहनों सहित चार सौ साड़ियां जप्त की गई।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस और एसएसटी टीम ने मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा स्थित अल्लावेली पुलिस चौकी पर एक बस से कल रात सात क्विंटल चांदी के गहनों सहित चार सौ साड़ियां जप्त की हैं। बस उत्तरप्रदेश के आगरा से इंदौर जा रही थी।

 नगर पुलिस अधीक्षक राकेश गुप्ता ने बताया कि जप्त चांदी के गहनों ओर साड़ियों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जाती है। आशंका है कि उक्त सामग्री चुनाव में बांटने के लिये ले जाई जा रही थी। पुलिस और एसएसटी की टीम मामले की जांच कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें