बसना कॉलेज में विश्व बचत दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
प्रतियोगिता में कमल किशोर सोन ने प्रथम, ऐश्वर्या राजपूत द्वितीय तथा नमिता प्रधान ने प्राप्त किया तृतीय स्थान
स्व. जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में 30 अक्टूबर को ' विश्व बचत दिवस' के अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. साव के निर्देशन एवं अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष विजय कुमार कठाने के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को निबंध लेखन प्रतियोगिता का टॉपिक (विषय) दिया गया - " आज की बचत , कल का सुख" .
अर्थशास्त्र विषय लेकर अध्ययन करने वाले बी. ए. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह से इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए। निबंध लेखन प्रतियोगिता के पश्चात महाविद्यालय के छात्र रुकमन भार, कमल किशोर सोन, सूरज लाल, एवं छात्राएं किरन डडसेना, हेमा चौहान, संजना पटेल , ऐश्वर्या राजपूत
ने भी बचत के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किये।
महाविद्यालय के हिंदी विषय के सहायक प्राध्यापक एन.के.प्रधान ने महाविद्यालय स्तर पर होने वाली शिक्षणेत्तर गतिविधियों को छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक बताया। हिंदी विषय के जनभागीदारी व्याख्याता जागेश्वर अजय ने कहा की - हम सभी को बचत करना सीखना चाहिए। आज के जमाने में महंगाई बहुत बढ़ गई है, इसलिए पैसों को सोच समझकर व सही जगहों पर खर्च करना चाहिए। आप भले ही बहुत अमीर हो,लेकिन फिर भी पैसों की बचत करना जरूरी है।
अर्थशास्त्र के सहायक
प्राध्यापक
विजय कुमार कठाने ने बताया कि आजकल के दौर में बचत करना हम सभी के लिए बेहद जरूरी है क्योंकि जहाँ एक ओर जमाने के बदलते स्वरूप के साथ कदम मिलाना हमारे लिए जरूरी है। वहीं अपनी मेहनत की कमाई को फिजूलखर्ची से बचाना भी अत्यावश्यक है।
इस दौरान निर्णायक टीम में शामिल एन. के. प्रधान एवं जागेश्वर अजय ने इस प्रतियोगिता का परिणाम बताया । इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कमल किशोर सोन, द्वितीय ऐश्वर्या राजपूत तथा
तृतीय स्थान
नमिता प्रधान ने
प्राप्त किया।