बसना महाविद्यालय के छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के ... - CG Sandesh

बसना महाविद्यालय के छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के लिए किया जागरूक

बसना महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयं सेवको ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. के. साव के निर्देशन और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एन.के. प्रधान के मार्गदर्शन में कैम्पस अम्बेसडर गजेंद्र सिंह और ऐश्वर्या राजपूत के नेतृत्व में मानव शृंखला बनाकर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया गया. साथ ही मतदान की शपथ भी दिलाई गई.

इस दौरान महाविद्याल के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एन. के. प्रधान, एनएसएस के दल नायक गजेंद्र सिंह, दल नायिका ऐश्वर्या राजपूत, स्वच्छता प्रभारी चंद्रिका सिदार, पिंकी नायक, सांस्कृतिक प्रभारी प्रभात सिंह, भूमिका पोर्ते, अनुशासन प्रभारी मन्नू डडसेना, राजीव बारीक सहित अन्य छात्र-छात्राएं और महाविद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें