रासेयो ईकाई शा उ मा वि  भूकेल के स्वयंमसेवकों ने राष्ट्रपिता... - CG Sandesh

रासेयो ईकाई शा उ मा वि भूकेल के स्वयंमसेवकों ने राष्ट्रपिता के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प रैली निकाल स्वच्छता का दिया संदेश

राष्ट्रपिता बापू के जन्मदिवस के अवसर पर शा उ मा वि भूकेल के रासेयो इकाई स्वयंमसेवकों के साथ समस्त छात्र छात्राओं ने बापू के पदचिह्नों पर चलने एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर समाज के जन जन तक उनके संदेश को पहुंचाने के निमित्त विशाल स्वच्छता रैली निकाली।


इस अवसर पर प्राचार्य श्री डी के मरावी ने प्रार्थना सभा के दौरान बापू से जुड़ी रोचक जानकारी देते हुए रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली स्कूल मैदान से होकर बाजार पड़ाव होते हुए ग्राम भूकेल तक जाकर वापस मुख्य मार्ग होते हुए वापस आई इस दौरान शिक्षक शिक्षिकाएँ भी साथ थे।


वापसी के दौरान रासेयो के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी श्री बैकुण्ठ दास एवम व्याख्याता श्री एस के साहू के मार्गदर्शन में भूकेल बाजार पड़ाव एवं दुर्गा मंडप के आस पास साफ सफाई कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का सराहनीय प्रयास किया। स्वयंमसेवकों ने अपने श्रमदान से बाजार लगाने वाले कोचियों एवं आसपास के लोगों को इस मुहिम को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करने एक कार्ययोजना बनाकर जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।ज्ञात हो कि भूकेल बाजार पड़ाव में प्रत्येक गुरुवार को साप्ताहिक बाजार लगता है जिसमे आसपास के कई कोचिये एवं सब्जी उत्पादक किसान एवं विक्रेता नाश्ते के ठेला यहाँ अपनी दुकाने लगाते हैं।


ऐसे समाजिक स्थल में साफ सफाई अत्यंत जरूरी भी है इस बात को गंभीरता से लेते हुए स्वयंमसेवकों ने इसे एक जनान्दोलन में बदलने का बीड़ा उठाया है। ग्रामीणों ने बच्चों के इस प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा की।कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रधानपाठक श्री एन एल पटेल शिक्षक श्री के एस चौधरी,दलनायक श्री गोपाल चौधरी उपदलनायक श्री अशोक निषाद के अलावा कु ज्योति,कु सुप्रिया,गुणसागर बारीक,कु कल्पना सरिता संतोषी सुनीता अनुपमा रोहित कुमार इशुकुमार चंद्रकुमार आदि स्वयंसेवक ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।


अन्य सम्बंधित खबरें