मेरी लड़ाई भूपेश से नहीं, भ्रष्टाचार के खिलाफः अमित जोगी - CG Sandesh

मेरी लड़ाई भूपेश से नहीं, भ्रष्टाचार के खिलाफः अमित जोगी

रायपुर। दुर्ग की हाई प्रोफाइल सीट पाटन विधानसभा में कूद कर अमित जोगी ने मुकाबले के रोमांच को बढ़ा दिया है। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में अमित जोगी ने कहा कि मेरी लड़ाई भूपेश बघेल के खिलाफ नहीं है, बल्कि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं।

जोगी ने कहा कि पिछले 23 सालों में पहली बार पाटन में चुनाव होगा। अब तक तो चाचा-भतीजे के बीच प्यार चल रहा था। दोनों के बीच की सेटिंग, परिवारवाद चल रहा था। लेकिन इस बार हम जनता के अधिकार के लिए लड़ने वाले हैं।


मैं तो केवल एक चेहरा हूं, पाटनवासी असल में इस चुनाव में प्रत्याशी हैं। ऐसे पाटनवासी जो भ्रष्टाचार से पीड़ित हैं, जो वादाखिलाफी से पीड़ित हैं, उनके लिए मैं चुनाव लड़ रहा हूं। हमारे मुद्दे बहुत साफ हैं। मैंने कोई घोषणा नहीं की है।

मैंने 100 रुपये के स्टैंप पेपर पर दस्तखत करके शपथ पत्र दिया है कि मेरी सरकार बनेगी तो छत्तीसगढ़ में नेता नहीं बेटे की सरकार बनेगी। मैं गरीबी को खत्म कर दूंगा।

अभी तक अमित जोगी चुनाव लड़ेंगे या नहीं इस बात से पर्दा नहीं उठा था। लेकिन आज उन्होंने पाटन विधानसभा सीट से नामांकन भर मुकाबला को और दिलचस्प बना दिया। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए दूसरे चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें