बसना में आत्मरक्षा एवं साइबर प्रशिक्षण देगी पुलिस.
बसना के कालेज व स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पुलिस द्वारा आत्मरक्षा के प्रशिक्षण के साथ साइबर संबंधी जांनकारी दी जायेगी. जिसमे फिलहाल बसना के कन्या प्राथमिक शाला तथा बसना में स्थित महाविद्यालय का चयन कर लिया गया है.
हमर पुलिस हमर संग के मास्टर ट्रेनर मनोज डडसेना ने बताया कि जो भी छात्राएं अपनी स्वेच्छानुसार आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहती हैं वो इस कार्यक्रम में शामिल हो सकती है. जिसमे दो घंटे का प्रशिक्षण दिया जायेगा.
साथ ही उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में साइबर क्राइम से संबधी विषयों के साथ 112 के बारें में भी जानकारी दी जाएगी.
अन्य सम्बंधित खबरें