बसना : ट्यूबवेल का केबल चोरी, नामजद एफआईआर दर्ज - CG Sandesh

बसना : ट्यूबवेल का केबल चोरी, नामजद एफआईआर दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम भंवरपुर के एक किसान के खेत से ट्यूबवेल के केबल को काटकर ले जाने के आरोप में गाँव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
ग्राम भंवरपुर निवासी खगेश्वर पटेल पिता मोहन लाल पटेल उम्र 37 वर्ष ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की उनके गांव के खेत में आये दिन केबल चोरी हो रहा है. पूर्व में कृष्ण कुमार पटेल, दुष्यंत पटेल, भागीरथी पटेल, मेतु खुंटे, दिनेश पटेल, महेन्द्र पटेल का भी चोरी हुआ है.

खगेश्वर पटेल का सूरजखार में 03 ट्यूबवेल है. 30 अक्टूबर को खगेश्वर सूरजखार बोर देखने गया था तो पता चला की उनके गाँव का रविकुमार निषाद पिता अलेख निषाद के खगेश्वर के खेत के बोर से केबल को काटकर ले गया है. केबल की कीमत करीबन 5 हजार रूपये बताई जा रही है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी रविकुमार निषाद के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें