CG Election 2023 : कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में लगाई वादों की झ... - CG Sandesh

CG Election 2023 : कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में लगाई वादों की झड़ी… 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली समेत दी 8 ‘गारंटी’

छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले राजनीतिक सियासत लगातार जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कांग्रेस सरकार बनने पर कई ‘सौगात’ देने का वादा किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को 8 गारंटी का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दोबारा सरकार बनी तो 200 यूनिट तक खपत करने वालों के घर बिल नहीं आएगा। अधिक खपत करने वालों के लिए भी 200 यूनिट बिजली मुफ्त होगी। उन्होंने खैरागढ़ में एक जनसभा के दौरान 8 घोषणाएं कीं।


मध्य प्रदेश की जनता खुश नहीं लगती है : प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग खुश लगते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश की जनता खुश नहीं लगती है। उन्होंने कांग्रेस सरकार में खुशहाली की बात कहते हुए कहा कि जब छत्तीसगढ़ आती हैं तो लोग मुस्कुराते हुए दिखते हैं। इसका मतलब है कि यहां हालचाल अच्छा है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं के लिए महतारी न्याय योजना लागू की जाएगी, इसके तहत सिलेंडर भरवाने पर 500 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। सरकार बनते ही प्रदेश के 49 लाख 63 हजार उपभोक्ताओं में से 42 लाख उपभोक्ताओं जिनकी मासिक खपत 200 यूनिट से कम है, उनका बिल पूरी तरह माफ होगा। बाकि उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। महिलाओं की ओर से संचालित स्वंय सहायता समूह के कर्ज को माफ किया जाएगा। महिलाओं के सक्षम योजना के तहत ऋषण को भी माफ किया जाएगा।

कांग्रेस की 8 गारंटी

  • सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में
  • 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली
  • महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ।
  • आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना।
  • राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड किया जाएगा।
  • छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में और अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क इलाज
  • परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ।
  • राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।
 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें