Big News : फांसी के फंदे पर लटकती मिली अभिनेत्री की लाश, फिल... - CG Sandesh

Big News : फांसी के फंदे पर लटकती मिली अभिनेत्री की लाश, फिल्म इंडस्टी में शोक की लहर, जांच में जुटी पुलिस…

तिरुवनंतपुरम। लोकप्रिय मलयालम फिल्म और टीवी धारावाहिक अभिनेत्री रेन्जुशा मेनन 35 वर्षीय सोमवार को अपने किराए के अपाॅर्टमेंट में फंदे से लटकी हुई मिली। अभिनेत्री अपने परिवार के साथ अपाॅर्टमेंट में रह रही थींं। श्रीकार्यम पुलिस ने मौत की जांच शुरू कर दी है।

सोमवार सुबह कमरा काफी देर तक बंद रहने पर परिवार को संदेह हुआ। जिसके बाद जबरदस्ती दरवाजा खोला गया, तो वह फंदे से लटकी मिली। रेन्जुशा मेनन एक लोकप्रिय अभिनेत्री के साथ ही टीवी चैनलों के कई धारावाहिकों में अभिनय किया था। उन्होंने कुछ मलयालम फिल्मों में भी काम की थी। फ़िलहाल पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें