Raipur News : विधानसभा चुनाव के चलते एक्शन मोड में राजधानी प... - CG Sandesh

Raipur News : विधानसभा चुनाव के चलते एक्शन मोड में राजधानी पुलिस, साढ़े 33 लाख रुपए नगदी जब्त…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई कर रही है. राजधानी के आमानाका क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान 33,50,300 रुपए जब्त किया है. यह राशि लालचंद खत्री पिता स्व. बिजल दास खत्री निवासी दुर्ग से जब्त कर घटना की जानकारी आयकर विभाग को दी गई.


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर रायपुर पुलिस के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारियों सहित पुलिस की टीम जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चला रही. फिक्स चेकिंग पाइंट लगाने के साथ ही पैदल पेट्रोलिंग कर आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए समस्त प्रकार के वाहनों में अवैध रूप से शराब परिवहन, चुनाव से संबंधित अन्य सामग्री सहित अन्य संदिग्ध वस्तुओं की सघन चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखकर लगातार चेकिंग की जा रही है.

मंगलवार को थाना आमानाका क्षेत्र के कुम्हारी टोल नाका के पास चंदनडीह एसएसटी चेकिंग पॉइंट और थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम दोपहिया/चारपहिया वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान इनोवा क्रिस्टा वाहन को टीम के सदस्यों ने रोकवाकर बैग को चेक किया, जिसमें नगदी रकम रखा होना पाया गया. पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम लालचंद खत्री पिता स्व. बिजल दास खत्री उम्र 56 साल निवासी दुर्ग का होना बताया. पुलिस टीम ने नगदी रकम के संबंध में पूछताछ की और वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा नगदी रकम के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर लगातार गुमराह किया जा रहा था. इस पर टीम ने लालचंद के पास रखे नगदी रकम 33,50,300 रुपए जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दी.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें