महिला के आईब्रो बनवाने पर बवाल, भड़के पति ने वीडियो कॉल पर द... - CG Sandesh

महिला के आईब्रो बनवाने पर बवाल, भड़के पति ने वीडियो कॉल पर दे दिया तीन तलाक

कानपुर। महिला के आइब्रो बनवाने पर पति ने मोबाइल पर वीडियो कॉल करके उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बादशाहीनाका के कुली बाजार निवासी गुलब्सा को निकाह पिछले साल जनवरी माह में प्रयागराज के फूलपुर कोहना निवासी मो. सालिम से हुआ था। आरोप है कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। इसी माह चार अक्टूबर को दुबई से पति ने वीडियो कॉलिंग के जरिए उसे तीन तलाक दे दिया।


महिला ने जब इसका कारण पूछा तो पति ने बताया कि उसने उसकी मर्जी के बगैर अपनी आइब्रो बनवा ली है। इस कारण तलाक दे दिया। पुलिस ने अब गुलब्सा की तहरीर पर पति मो.सालिम, सास मुजफ्फरी, ननद रुखवार व देवर सैफ समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें