JCCJ के एक और प्रत्याशी को मिली धमकी, अमित जोगी ने की तत्काल... - CG Sandesh

JCCJ के एक और प्रत्याशी को मिली धमकी, अमित जोगी ने की तत्काल कार्यवाही की मांग

रायपुर : JCCJ के एक और प्रत्याशी रेखाराम बाग को धमकी मिली हैं. जिसकी जानकारी देते अमित जोगी ने तत्काल कार्यवाही की मांग की हैं. उन्होंने बताया कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रत्याशियों को लगातार मिल रही है धमकियां। नाम वापस लेने सत्ताधारी दल के नेतागण लगे हैं हमारे प्रत्याशियों को डराने और धमकाने में।

इसी संदर्भ में आज हमने फिर चुनाव आयोग को 41-खल्लारी विधानसभा से हमारे प्रत्याशी श्री रेखाराम बाग जी को मिल रही धमकियों के विषय में अवगत कराया और तत्काल कार्यवाही की मांग की। मुझे यह समझ में नही आ रहा है कि ’75 पार’ की बड़ी बड़ी बातें करने वाले आखिर हमे मिल रहे जनसमर्थन से इतना घबरा क्यों गये हैं ? हम पुनः चुनाव आयोग से निवेदन करते हैं कि वो छत्तीसगढ़ में निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराने की अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन तत्परता से करे और शिकायतों की जांच और कार्यवाही सुनिश्चित करे।

https://twitter.com/amitjogi/status/1719406965091369012?s=20

 

 

 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें