4 नवंबर को छत्तीसगढ़ में मैराथॉन चुनावी सभा… - CG Sandesh

4 नवंबर को छत्तीसगढ़ में मैराथॉन चुनावी सभा…

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चुनाव का प्रचार – प्रसार जोरो शोरो से चल रहा है। भाजपा और कोंग्रस दोनों ही अपने – अपने स्टारर प्रचारकों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। 4 नवंबर को भाजपा के दिग्गजों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा लगेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मैराथॉन चुनावी सभा होने वाला है। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी दुर्ग में आमसभा को संबोधित करेंगे। वहीं गृहमंत्री अमित शाह सारंगढ़, पलारी और आरंग में आमसभा को संबोधित करेंगे।

योगी आदित्यनाथ 4 और 5 नवम्बर को अलग-अलग विधानसभाओं में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पहले चरण के लिए 7 नवंबर को प्रदेश में पहले चरण का चुनाव होगा । इसके तहत छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित संभाग बस्तर की 12 सीटों और दुर्ग संभाग के नक्सल प्रभावित जिले राजनांदगांव, कवर्धा और खैरागढ़ की विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण में प्रदेश की कुल 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर रखी है। इसके बाद 17 नवंबर को प्रदेश की कुल 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें