बसना : जमीन संबंधी बात को लेकर 80 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जीराडबरी में जमीन संबंधी बात को लेकर 80 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. बुजुर्ग की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम जीराडबरी निवासी अंदो बारिक पिता हरिसिंह बरिक उम्र 80 साल 31 अक्टूबर को रात करीब 8 बजे गांव के डीपापारा में घुमने गया था. करीबन 08:30 बजे वापस अपने घर आ रहा था तभी सन्यासी बारिक के घर पास गांव का मनोज साहू आया व जमीन संबंधी बात को लेकर अश्लील गाली गलौज करने लगा व मना करने पर हाथ मुक्का से मारपीट किया व जमीन पर पटक दिया.
अन्दो बारीक़ बचाने के लिए आवाज लगाया तब गांव के किर्ती साहू, धोबा बारिक व अन्य लोग आये व बीच बचाव किये. मारपीट से अंदो के हाथ, पैर, पीठ, बगल व सिर में चोंट आई है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी मनोज साहू के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.