हमारी भाजपा  सरकार की नयी सोच का प्रतिफल हैं अटल टिंकरिक लैब... - CG Sandesh

हमारी भाजपा सरकार की नयी सोच का प्रतिफल हैं अटल टिंकरिक लैब - रूपकुमारी चौधरी....

बसना विधानसभा- गढ़फुलझर हायर सेकेंडरी स्कूल में अटल टिंकरिंग, बॉटनिकल लैब का किया गया शुभारंभ माननीया श्रीमती रूपकुमारी चौधरी संसदीय सचिव व विधायक बसना के मुख्यातिथ्य व करकमलों से सम्पन्न हुआ । 


इस अवसर पर श्रीमती चौधरी ने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की प्रयोगशाला का निर्माण हमारी भाजपा सरकार की नयी सोच का प्रतिफल है. निश्चित रूप से इस प्रयोगशाला के माध्यम से इस क्षेत्र के अन्य मेधावी छात्र भी लाभान्वित होंगे तथा समाज एवं देश को एक नयी दिशा प्रदान करेंगे.
  

स्टूडेंट्स में क्रिएटिविटी और इनोवेशन से जोड़ने के लिए गढ़फुलझर स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब की शुरुआत की गई। इस लैब में कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक के स्टूडेंट्स प्रैक्टिकल कर सकेंगे। स्वयं करके देखे थीम पर देशभर में इस प्रकार की लैब तैयार की जा रही हैं। इसमें समय-समय पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के साथ-साथ प्रदर्शनी और वर्कशॉप का भी कर सकते हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें