अपने ही मां के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखकर बेटी ने मौत को लगाया गले…मामला जानने पढ़े पूरी खबर
गाजियाबाद: गाजियाबाद से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है जहा नौवीं की छात्रा ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। छात्रा ने शरीर पर बांधने वाली गरम पट्टी से फंदा भी बना रखा था। उसके कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है,
जिसमें उसने अपनी मां के बारे में कई बातें लिखी हैं। कुछ बातें आश्चर्य भी कही जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया है। वहीं, छात्रा की मां ने मौखिक रूप से स्कूल प्रबंधन पर कुछ इल्जाम लगाए हैं,
SP सिटी सरिता डोबाल ने बोला है कि घटना सोमवार रात को हुई थी। मृतक छात्रा की पहचान वाणी पुत्री बबीता निवासी बिनसर पार्क, वैभव खंड, इंदिरापुरम गाजियाबाद के रूप में की जा चुकी है।
वाणी स्कूल परिसर के हॉस्टल में रहकर बीते 10 वर्षों से पढ़ाई कर रही थी। रात के वक़्त वाणी अन्य छात्राओं से पहले ही अपने कमरे में आ गई थी। इस दौरान छात्राओं ने देखा कि वाणी अपने कमरे में नहीं है। इस पर उन्होंने आसपास देखा तो वह नहीं मिली
वाणी फंदे पर लटक रही थी। कर्मचारियों ने उसे फंदे से उतारा और एक निजी अस्पताल ले गए। लेकिन, डॉक्टर ने वाणी को मृत घोषित कर दिया। देर रात पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और परिजनों को देहरादून आने के लिए बोला गया।
छात्रा के शव का मंगलवार को डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम भी किया गया है। पंचायतनामे की वीडियोग्राफी की गई है। उसके कमरे की तलाशी लेने पर कॉपी में लिखा एक सुसाइड नोट भी जब्त कर लिए है। उसने सुसाइड नोट में अपनी मां के संबंध में कुछ बातें लिखी हैं।
कुछ ऐसी बातें भी हैं जिनका खुलासा नहीं भी नहीं किया जा सकता है। इन सबसे पुलिस इसे पारिवारिक परिस्थितियों से तंग आकर ही सुसाइड करना मान रही है। उसकी मां अपने पति से अलग रहती हैं और वही उसके लिए खर्च आदि हॉस्टल में भेजती थीं। छात्रा की मां प्राइवेट कंपनी में कार्य करती है।