UP सीएम योगी आदित्यनाथ का छत्तीसगढ़ दौरा…. - CG Sandesh

UP सीएम योगी आदित्यनाथ का छत्तीसगढ़ दौरा….

रायपुर : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 4 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे. योगी आदित्यनाथ,9 विस क्षेत्रों में कुल 8 सभा और 4 रोड शो करेंगे.

मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी
सीएम योगी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है। इसके मुताबिक 4 नवंबर को वे सुबह 10.30 रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे सुबह 11.10 बजे अंतागढ़ पहुंचेंगे। यहां पर वे अंतागढ़ में आमसभा को संबोधित करेंगे को संबोधित करेंगे।

पंडरिया में करेंगे आमसभा
सभा के बाद योगी 12.10 बजे अंतागढ़ से रवाना होकर डोंगरगांव जाएंगे। फिर वह 12.40 बजे डोंगरगांव में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 2 बजे पंडरिया जायेंगे। यहां पर भी सीएम योगी आमसभा में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे पंडरिया से कवर्धा रवाना होंगे।

कवर्धा में रोड शो करेंगे सीएम योगी
3.30 बजे कवर्धा में रोड शो करेंगे। यहां का कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे कवर्धा से शाम 5.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट लौटेंगे। योगी आदित्यनाथ शाम 6 बजे बिरगांव में सभा और रोड शो करेंगे। इसके बाद सीएम योगी रात 8 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ठहरेंगे।

5 नवंबर इन क्षेत्रों में प्रचार करेंगे योगी
इसके बाद योगी आदित्यनाथ 5 नवंबर को फिर कई विधानसभाओं में धुआंधार प्रचार करेंगे। योगी सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सुबह 11 बजे बीजापुर पहुंचेंगे जहां पर आयोजित आमसभा में योगी लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद योगी 12.30 बजे बस्तर पहुंचकर आमसभा करेंगे।

करीब 2.10 बजे राजनांदगांव में योगी सभा और रोड शो करेंगे। फिर शाम 4.30 बजे यूपी के मुख्यमंत्री भाटापारा में सभा और रोड शो करेंगे। योगी शाम 6.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें