बसना महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर छात्रों को दिलाई... - CG Sandesh

बसना महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर छात्रों को दिलाई गई शपथ

स्व. जयदेव सतपथि शासकीय महाविद्यालय बसना में 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. के. साव के निर्देश और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एन. के. प्रधान के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित की गई और राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई.

कार्यक्रम अधिकारी एन. के. प्रधान ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई और कहा कि हम सबको अखंड भारत बनाए रखने के लिए एकजुट होना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें छात्र-छात्रों को बताई.

इस दौरान महाविद्याल के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एन. के. प्रधान, दल नायक गजेंद्र सिंह, दल नायिका ऐश्वर्या राजपूत, स्वच्छता प्रभारी चंद्रिका सिदार, पिंकी नायक, सांस्कृतिक प्रभारी प्रभात सिंह, भूमिका पोर्ते, अनुशासन प्रभारी मन्नू डडसेना, राजीव बारीक सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें