CM बघेल का बड़ा बयान...सीआरपीएफ की टीमें बड़े-बड़े बक्से ला ... - CG Sandesh

CM बघेल का बड़ा बयान...सीआरपीएफ की टीमें बड़े-बड़े बक्से ला रही है, उनकी भी होनी चाहिए जांच

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज एक बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने साफतौर पर कहा कि स्पेशल विमानों से सीआरपीएफ की टीमें छत्तीसगढ़ आई हैं। उनके वाहनों में बड़े-बड़े बक्से लाए गए हैं। इसकी कहीं पर जांच नहीं की जा रही है।

 


उन्होंने आगे कहा कि इन बक्सों में पैसा भी हो सकता है। सीआरपीएफ के वाहनों की भी नियमतः जांच होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि निर्वाचन आयोग को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए।

आपको बता दें कि 7 नवंबर को पहले चरण के तहत छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्रों में चुनाव होने जा रही है। सुरक्षित मतदान कराने के लिए ही जवानों को तैनात किया जा रहा है। पहले चरण के तहत 20 सीटों और दूसरे चरण के तहत 70 सीटों पर मतदान कराए जाने हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें