BJP अपने घोषणा पत्र में कर सकती है किसानों के कर्ज माफी सहित... - CG Sandesh

BJP अपने घोषणा पत्र में कर सकती है किसानों के कर्ज माफी सहित कई घोषणाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। छत्तीसगढ़ में इस बार भी भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर होने की संभावना है। पिछले चुनाव में भाजपा को कड़ी शिकश्त देकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में शानदार अपने कार्यकाल को पूरी कर चुकी कांग्रेस अपने विकास कार्यों के दम दूसरी बार जीत हासिल कर सत्ता में बने रहने का दावा कर रही है। वहीं पिछले चुनाव में हार का स्वाद चखने के बाद भाजपा लगातार पांच सालों से अपनी हार की समीक्षा कर कमियों को दूर कर कड़ी मेहनत कर रही है ।


वहीं दूसरी ओर 2018 में बंपर सीट्स के साथ सत्ता में आई कांग्रेस पार्टी के लिए 2023 में फिर से सरकार बनाने की चुनौती है, जिसके लिए वो एक के बाद पार्टी ने अब तक करीब एक दर्जन वायदे जनता से कर चुकी है। मुख्यमंत्री पहले ही किसानों की कर्जमाफी का वायदा कर मास्टर स्ट्रोक खेल चुके हैं, बीते दिनों कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रदेश में KG से PG तक मुफ्त शिक्षा का वायदा किया। पहले की इन 6 घोषणाओँ के बाद सोमवार को छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की तरफ से 8 और घोषणाएं की। जबकि बीजेपी ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

कांग्रेस की एक के बाद एक घोषणाओं को बीजेपी ने झूठ का पुलिंदा और छलावा बताया, साथ ही सही वक्त पर पार्टी का घोषणापत्र जारी करने का दावा किया। बताया जा रहा है कि बीजेपी अपने घोषणा पत्र में

1- हेलीकॉप्टर से तीर्थ दर्शन योजना
2- हर हाथ में हुनर और नौकरी की गारंटी- जिसमें MP की तर्ज पर उद्योगों के साथ करेगी लिंक कर ट्रेनिंग और नौकरियों का वादा
3- सबको फ्री इलाज का वादा
4- महिलाओं को 1500 रुपए महीने देने वायदा संभव
5- धान का समर्थन मूल्य 3 हजार से ज्यादा करने का वादा
6- संविदा और अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण
बता दें कि ये सभी वो संभावित वायदे हैं जिनके बीजेपी घोषणापत्र में शामिल किए जाने की संभावना है।

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें