रिश्वत लेते ED अफसर ट्रेप को लेकर ट्वीट कर बोले CM बघेल– गलि... - CG Sandesh

रिश्वत लेते ED अफसर ट्रेप को लेकर ट्वीट कर बोले CM बघेल– गलियों में घूम रहे ED अफसरों की गाड़ी की भी जांच हो

 रायपुर। राजस्थान के जयपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां राज्य की ACB ने ईडी के एक अफसर को 15 लाख रुपए की रिश्वत लेते के आरोप में गिरफ्तार किया है। नॉर्थ ईस्ट में इंफाल के ईडी आफिसर नवल किशोर मीणा को एसीबी ने कस्टडी में लिया है। बताया जा रहा है कि नवल किशोर के लिए एक बिचौलिया घूस मांग रहा था। घूस लेने वाले को भी एसीबी ने दबोच लिया है। इस पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा है कि छापों की आड़ में कहीं ये “कमल छाप के स्टार प्रचारक” बनकर तो नहीं घूम रहे हैं?

साथ ही सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर हा, जयपुर में ईडी के अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ है, इसीलिए मैं बार-बार कह रहा हूं कि गलियों-गलियों में घूम रहे इन ED अफसरों की गाड़ी की जरूर जांच की जाए।


‘CRPF के बक्सों की भी हो जांच’

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान देते हुए यह भी कहा है कि स्पेशल विमानों से CRPF की टीमें आई है। CRPF के वाहनों में बड़े-बड़े बक्से लाए गए हैं। जिसकी कहीं पर जांच नहीं की जा रही है। इन बक्सों में पैसा भी हो सकता है, सीआरपीएफ के वाहनों की भी जांच होनी चाहिए। निर्वाचन आयोग को इस पर संज्ञान में लेकर जांच करना चाहिए।




भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें