बसना विधानसभा : रोचक मुकाबले में कौन मारेगा बाजी.
विधानसभा बसना मतदान की तारीख आते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है एक और जहां संभावित दावेदार अपनी अपनी टिकट को लेकर आश्वस्त हैं वही कार्यकर्ताओं में भी जोश भरा हुआ है कुछ कार्यकर्ता में संयश की स्थिति है क्योंकि एक ही पार्टी में अलग अलग दावेदार अपने मजबूत पैनल के साथ खड़े है, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होना है विधानसभा बसना द्वितीय चरण 20 नवंबर को मतदान होना तय है अब तक आम आदमी पार्टी के अलावा किसी भी पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं भारतीय जनता पार्टी में तीन संभावित नाम है ।
जिनमें से किसे टिकट मिलेगी यह वक्त बताएगा वर्तमान विधायक रूप कुमारी चौधरी नगर पंचायत अध्यक्ष बसना संपत अग्रवाल पटेल ट्यूटोरियल के संचालक डीसी पटेल वहीं राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह व जिला पंचायत सदस्य उषा पटेल का नाम सामने आ रहा है जोगी कांग्रेस में त्रिलोचन नायक व निर्दलीय रूप से अनामिका पाल का नाम सामने आ रहा है वहीं आम आदमी पार्टी ने अपना प्रत्याशी संकल्प दास मानिकपुरी को घोषित कर दिया
रोचक मुकाबला
चुनावी सरगर्मियां देख कर लगता है कि मुकाबला बड़ा ही रोचक होने वाला है, सत्ता पक्ष अपने कार्यो को गिना रही विपक्ष ने बदलाव की अपील जनता से की है
आवश्यक मुद्दे किसी ने नहीं उठाये
गंभीर विषय है कि अबतक किसी नेता ने भी बसना सरायपाली का सबसे आवश्यक मुद्दा है रेल मार्ग खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम व यूनिवर्सिटी यह तीन मुद्दे अब तक किसी भी प्रत्याशियों ने युद्धस्तर पर नहीं उठाएं जिसकी क्षेत्र में अति आवश्यक है
सीधी टक्कर
माना जा रहे हैं की कांग्रेस और भाजपा के बीच ही सीधी टक्कर होगी वहीं, वोट अन्य पार्टियों के प्रत्याशी भी काट सकते हैं बहरहाल एक नज़र संभावित प्रत्याशियों पर भी काट सकते हैं बहरहाल एक नज़र संभावित प्रत्याशियों पर।
रुप कुमारी चौधरी छत्तीसगढ़ की सबसे सक्रिय विधायिका और अपनी
अलग पहचान बना चुकी रूप कुमारी चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं है शासन के
कार्यों की लगातार समीक्षा करते रहती हैं व योजनाओं को क्रियान्वित करने में खासा
योगदान रहा है उन्होंने जनता और विधायक की दूरियों को कम किया.
संपत अग्रवाल बसना नगर पंचायत अध्यक्ष से अपनी पारी की
शुरुआत करने वाले संपत अग्रवाल शुरुआत से ही जनता की सेवा करने में लगे हैं अंचल
के क्षेत्रों में काफी समय से लगातार दौरा कर अपनी पैठ बना चुके हैं वरिष्ठ जनों
में अपना अलग विश्वास जमाया है माना जा रहे हैं यदि टिकट मिली तो इनकी जीत निश्चित
होगी बसना पिथौरा क्षेत्र में अनेक कार्यक्रमों में इनका खासा योगदान रहा है वह दो
वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना चुके हैं जनता की सेवा ही सर्वोपरि मानते हैं।
डीसी पटेल पटेल ट्यूटोरियल के संचालक डीसी पटेल राजनीतिक
क्षेत्रों में पिछले कुछ सालों से लगातार सक्रिय हैं वर्तमान में इनकी धर्मपत्नी
जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता पटेल है। पिथौरा में पिछले साल से मुफ्त शिक्षा अभियान
चला रहे हैं.
उषा पटेल प्रदेश कांग्रेस महिला सचिव वर्तमान जिला
पंचायत सदस्य उषा पटेल विधानसभा में लोकप्रिय है काफी समय से क्षेत में सघन दौरा
कर रही है वही कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं की मांग है स्थानीय व्यक्ति को टिकट मिलनी
चाहिए 
देवेंद्र बहादुर
सिंह राज परिवार में जन्मे
पूर्व विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह अपने क्षेत्र में लोकप्रिय माने जाते हैं वह
विगत दो बार बसना विधानसभा विधायक रह चुके देवेंद्र बहादुर सिंह सामाजिक व संगठन
क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं.
त्रिलोचन नायक वरिष्ठ क्षेत्रीय नेता के तौर पर अपनी पहचान
बनाई है इनके टिकट जोगी पार्टी से लगभग तय मानी जा रही है वर्षों से ही क्षेत्र की
सेवा में जुटे हैं वही अपनी जीत को लेकर आश्वस्त देखना है कि जनता इन्हें कितना
स्वीकार किया
अनामिका पॉल काफी समय से जोगी पार्टी से जुड़ी हुई सकरी
नेता अनामिका पाल किसानों के बीच अपनी अच्छी पहचान व पकड़ बना चुकी हैं क्षेत्र
में प्रायर किसान आंदोलन में उनकी भागीदारी देखी जाती है किसान हितैषी नेता माना
जा रहा है कि निर्दलीय रूप से बसना विधानसभा चुनाव लड़ेंगी.
संकल्प दास मानिकपुरी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व
शिक्षक बसना निवासी शंकर दास मानिकपुरी जो पिछले कुछ समय से लगातार दौरा कर रहे
हैं क्षेत्र में उनकी भी अच्छी पकड़ है आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ रहे
हैं.