छत्तीसगढ़ में होगी बारिश... छाए रहेंगे बादल - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में होगी बारिश... छाए रहेंगे बादल

छत्तीसगढ़ के कई स्थानों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है. पिछले दो हफ्तों से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिला रहा है. रायपुर मौसम विभाग की मानें, तो गुरुवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है. इस तरह की स्थिति दो-तीन दिनों तक बने रहने की संभावना है. बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश होगी. तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. तीन दिनों बाद तापमान में गिरावट संभावित है.

मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से गुरुवार को प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम में परिवर्तन होने की वजह से ठंड में थोड़ी कमी आ सकती है. हालांकि उन्होंने बादल साफ होने के बाद फिर से ठंड बढ़ने बात कही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें