रिटायर्ड आर्मी जवान की चाकू मारकर हत्या - CG Sandesh

रिटायर्ड आर्मी जवान की चाकू मारकर हत्या

बलरामपुर। बसंतपुर थाना क्षेत्र के करमडीहा गांव में रिटायर्ड फौजी की सरेराह हत्या कर दिया गया है। रोजाना की तरह वे मॉर्निंग वॉक पर निकला था तभी अज्ञात आरोपियों ने पीछे से धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के करमडीहा गांव में रिटायर्ड फौजी की सरेराह हत्या कर दी गई है। रोजाना की तरह आर्मी से सेवानिवृत्त व्यक्ति मॉर्निंग वॉक पर निकला था। तभी अज्ञात आरोपियों ने पीछे से धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि 2 वर्ष पूर्व ही आर्मी से रिटायर होकर मृतक अपने गृह ग्राम पहुंचा था। जहां खेती बाड़ी का कार्य करता था और डीएवी स्कूल में बतौर शिक्षक के पद पर पदस्थ था।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें